फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा में भवन और अमरावती विद्यालय का शानदार परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 भवन और अमरावती विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। आर्ट में कीर्ति नायडू ने 98.8 प्रतिशत, कामर्स में भाव्य बंसल ने 99.4 प्रतिशत, नान मेडिकल में पर्व अग्रवाल ने 98 प्रतिशत और मेडिकल में यश चहल ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भवन विद्यालय के मानद सचिव कुलभूषण गोयल और प्रिंसिपल गुलशन कौर ने बताया कि 92 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक और 38 बच्चों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। अमरावती एनक्लेव स्थित अमरावती विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी 12वीं कक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। मेडिकल में श्रेया दामोदर पाटिल ने 94.6 प्रतिशत, शिवांगी श्रीवास्तव ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। नान मेडिकल में समृद्धि सिंह ने 95 प्रतिशत, आयुष ठाकुर ने 91 प्रतिशत, कामर्स में खुशी ने 93.8 प्रतिशत, चरणजीत ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्ट में मान्या ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें