फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH73 पर शहद से भरा ट्रक पलटा, मक्खियों से लोग परेशान

Thu, 02 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहद से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में एनएच-73 के साथ लगते सेक्टर-26 में शहद से भरा ट्रक पटने से सड़क पर शहद फैल गया। हादसा सुबह छह बजे ट्रक की मशीनरी फेल होने से हुआ। सड़क पर शहद फैलने से वाहन चालकों और आसपास के निवासियों को मक्खियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


ट्रक शहद के ड्रम लेकर बद्दी से सहारनपुर जा रहा था। अचानक ट्रक के टायर की मशीनरी फेल हो गई और ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे ड्रमों में भरा शहद सड़क पर बिखर गया। ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर पुलिस थाने जवान मौके पर पहुंचे और क्रेन से रास्ता खुलवाया। 

एएसआई पवन कुमार ने बताया कि ट्रक पलटने से कुछ मिनट के लिए जाम लगा था। हालांकि वन-वे करके ट्रैफिक को निकाला गया। घटना में ट्रक चालक मिंट्टू को हलकी चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। मिंट्टू ने बताया कि टायर जाम होने से ट्रक पलटा है। ड्रम सड़क पर गिर गए और शहद बिखर गया। उधर, पंचकूला के माजरी चौक पर भी एक ट्रक के पलटने से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें