फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : बारिश के बाद पार्किंग में कीचड़, वकीलों को वाहन खड़ा करने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बारिश के बाद वकीलों को जिला अदालत की पार्किंग में वाहन खड़ा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद पार्किंग में कीचड़ हो गया है। इस कारण इस तरह की परेशानी आ रही है। वकीलों की आरे से पक्की पार्किंग को लेकर पंचकूला प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया गया है। इसके बाद इस पर कोई काम नहीं किया गया है। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन सहित अन्य वकीलों की ओर से इसकी मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

पंचकूला जिला बार एसोसिएशन में करीब एक हजार वकील प्रेक्टिस करते हैं। नए चैंबर बनाए जाने के बाद वकीलों की ओर से पार्किंग के बगल से निकले नाले को पक्का कराने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी वकीलों की पार्किंग पक्की नहीं कराई गई है। बारिश होने के बाद यहां पर पानी जमा हो जाता है। पानी जमा होने के बाद गाड़ी और दुपहिया वाहन कीचड़ में खड़े करने पड़ते हैं। बार-बार एसोसिएशन के सदस्यों की तरफ से इस बात का विरोध कर प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद भी इसे सुधारा नहीं जा सका है। जिला कोर्ट परिसर की कच्ची पार्किंग वकीलों और आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कच्ची पार्किंग में बरसात के बाद कीचड़ के कारण जहां दो पहिया वाहन चालक गिर जाते हैं , वही वकीलों और लोगों के कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सतीश कादयान ने बताया कि कई बार मांग की गई है। इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव के समय आश्वासन देने के बाद नहीं निकाला हल
चुनाव के समय हर साल जिला अदालत की पक्की पार्किंग बनाने का आश्वासन नेताओं की ओर से दिया जाता है। इसके बाद इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। इस तरह के हालात में वकीलों को बारिश होने के बाद समस्या होती है। हमारी मांग है कि इसे जल्द पूरा किया जाए। - अमनदत्त शर्मा, एडवोकेट, पंचकूला जिला अदालत
मांग पर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान कई बार पक्की पार्किंग की मांग की जा चुकी है। अभी तक इसे ठंडे बस्ते में रखा गया है। इसका निवारण नहीं किया जा सका है। प्रशासन हर बार केवल आश्वासन दे रहा है। - कोमल चौधरी, वरिष्ठ एडवोकेट
विज्ञापन

पार्किंग की मांग वकीलों की ओर से की गई है। इसका जो भी नियम के अनुसार निवारण किया जा सकता है, उसे पूरा किया जाएगा।
- महावीर कौशिक, उपायुक्त, पंचकूला प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें