फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला बेकाबू, 8 वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
ट्राले की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर थाने के समीप नालगढ़ की ओर जा रहा ट्राला बेकाबू हो गया। उसने तकरीबन 8 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ट्राले की चपेट में आए वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दो लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिंजौर टी प्वाइंट से नालागढ़ की ओर ट्राला जा रहा था और सड़क पर बनी ढलान पर बेकाबू हो गया। लोगों के अनुसार ट्राले के ब्रेक फेल होने पर ट्राला चालक का ट्राले से नियंत्रण खत्म हो गया। अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आकर कैंटर, जीप, ऑटो, बाइक, तीन कारें आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में बाइक सवार राजिंद्र सिंह निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, सिद्वार्थ पांडे को चोटें आईं। इसके बाद ट्राला चालक ने सड़क किनारे पड़ी ईंटों के ढेर में ट्राले को घुसा कर रोका। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
कोट...
पिंजौर टी प्वांइट के समीप ट्राले के अनियंत्रित होने से उसकी चपेट में करीब 8 वाहन चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों को ज्यादा चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल में भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामपाल, थाना प्रभारी, पिंजौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें