फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली माता मंदिर से शुरू किया निधि समर्पण अभियान

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर में शोभा यात्रा निकालते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ रविवार को सेक्टर-20 स्थित काली माता मंदिर से शुरू हुआ। अभियान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पंचकूला के 202 ग्रामों और 40 बस्तियों में 1500 कार्यकर्ता 400 टोलियों में घर-घर जाकर 133435 परिवारों से संपर्क करेंगे। पंचकूला सेक्टर-20 की 107 सोसायटी के 6050 परिवारों को संपर्क करने के लिए 125 टोलियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अभियान में प्रदेश की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को साथ में जोड़ा गया है। अभियान 1 से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। भव्य राम मंदिर निर्माण में सबकी भागीदारी हो सके, इसी को लेकर महा अभियान की शुरुआत हुई है। समरूप जिले के अन्य नगरों जैसे कि कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला में भी इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सत्यनारायण वर्मा जिला संयोजक, उद्योगपति रमाकांत, शैलेश शर्मा जिला सह संयोजक, दिनेश संयोजक, जय भगवान वर्मा कोषाध्यक्ष, सुमनतो और राजीव अग्रवाल प्रचार प्रसार प्रभारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें