फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्रिकेटर बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 की रहने वाली महिला बेटे को क्रिकेटर बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में सेक्टर-14 पुलिस ने आरोपी कोच करण पांटा को काबू में लेकर जेल भेज दिया था। सोमवार को कार्रवाई कर ठगी में शामिल नरेश पांटा और रोहित पांटा को काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी नगेंद्र यादव ने बताया कि मामले जांच जारी है। ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन




इस तरह से किया था ठगी

पंचकूला की सेक्टर-15 की रहने वाली दीपांजलि सिंह की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुटी है। महिला का आरोप है कि आरोपी उच्च अधिकारियों से संपर्क बताकर उसके बेटे को क्रिकेटर बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी की थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि स्कूल कोच ने बातचीत करके भरोसा में लिया था। इसके बाद बेटे को हिमाचल टीम में खिलाने की बात करके पहले 40 हजार लिया था। फिर वह अलग-अलग बहाने से टोटल दो करोड़ रुपये लिया था। जब आरोपी से ठगी का अहसास हुआ तो थाने पहुंचकर शिकायत करके केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें