फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर : शूटर विजय कालू को दिया मोबाइल फोन खोलेगा राज, पुलिस आईएमईआई नंबर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रिपल मर्डर में शामिल रोहतक निवासी मनीष और निखिल को जेल भेजने के बाद सीआईए अब शूटरों को दिए मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर और संबंधित दुकानदार जहां से फोन खरीदा था, उसकी तलाश में जुट गई है। हत्याकांड से एक दिन पहले अमन चिंटा के कहने पर मनीष ने शूटर विजय कालू को बिना बिल का नया फोन खरीदकर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शूटरों के मोबाइल फोन से इस हत्याकांड की सारी परतें खुल जाएंगी। मनीष और निखिल से बरामद मोबाइल से सीआईए को जानकारी मिली थी कि अमन चिंटा ने मनीष के खाते में 21 हजार ट्रांसफर किए थे। इससे आठ हजार रुपये में मोबाइल खरीदा गया। अन्य रुपये दोनों ने बतौर कमिशन अपने पास रख लिए थे। इस हत्याकांड काे अंजाम तक पहुंचाने वाले अमन चिंटा की खोजबीन में पुलिस रोहतक के अलावा अन्य जगह छापा मार रही है।

फोन से खुलेगा मास्टर प्लान
जांच अधिकारी के अनुसार बरामद मोबाइल से यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसको कितना रुपये ट्रांसफर करता था। इसके अलावा किस नंबर से बात होती थी। यह भी पता लगा है कि रुपये पहुंचाने वाले मनीष ही रेकी करने वाले आरोपी मनोज और सुरेंद्र को रुपये देता था। ट्रिपल मर्डर का प्लान बनाने के लिए तीन माह में दोनों आरोपियों का कई बार पंचकूला आना हुआ था। होटल में रुकने और खाने का सारा खर्च मनीष उठाता था।
विज्ञापन


ऐसे होती थी कमाई
पूछताछ में मनीष ने बताया कि गैंग के मुखिया कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर रोहतक निवासी अमन चिंटा जो रुपये भेजता था, उसी से उसकी कमाई होती थी। गैंग से जुड़ने वाले सभी सदस्यों का खर्च ऐसे ही चलता है। इसके अलावा पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि रुपये के लेनदेन के लिए कुल छह आरोपियों का नाम सामने आया है। इन आरोपियों की खोजबीन करने में पुलिस लगी है।





चार आरोपी भेजे गए जेल
क्राइम ब्रांच के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर की रात को पंचकूला में हुए ट्रिपल मर्डर में रेकी करने वाले मनोज और सुरेंद्र के बाद रुपये पहुंचाने वाले मनीष और निखिल को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिए हैं। जल्द दस्तावेज तैयार करके पंचकूला पुलिस दोनों शूटरों से पूछताछ के लिए दिल्ली रवाना होगी।




यह है पूरा घटना
23 दिसंबर को हुए पिंजौर में तिहरे हत्याकांड में दिल्ली निवासी विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और जींद निवासी वंदना की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद पंचकूला पुलिस ने गैंगवार का खुलासा करने के लिए जांच के लिए आठ टीमें गणित कर दी थीं। तिहरे हत्याकांड में शामिल सीआईए ने रेकी करने वाले और रुपये पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें