फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिस्तौल लेकर घर में घुसने की कोशिश, महिला को धमकाया

Sun, 26 Oct 2025 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डिवीजन तीन थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित घर के बाहर कुछ युवकों ने एक महिला को धमकियां दी और अश्लील इशारे किए। आरोपी महिला के बेटे को मारने के इरादे से पिस्तौल लेकर आए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने जसबीर कौर की शिकायत पर हनी ढोलेवालिया, करनैल सिंह, प्रदूमण, जानू सहगल, ज्योति मोटा और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जसबीर कौर ने बताया कि वह अपने घर में पाठ कर रही थी। इस दौरान कुछ युवक उनके घर में घुसने का प्रयास करने लगे। एक आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज कर अश्लील इशारे किए। महिला ने आरोपियों की पहचान हनी ढोलेवालिया, करनैल सिंह, प्रदुमण, जानू सहगल, जोती मोटा और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की। जसबीर के मुताबिक उसके बेटे के दोस्त और करनैल सिंह के बेटे की करीब 4 से 5 महीने पहले लड़ाई हुई थी। दोनों पक्षों का राजीनामा करवाने के लिए उसका बेटा करनैल के बेटे के पास गया था लेकिन राजीनामा हुआ नहीं। उस समय इन दोनों की आपस में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसी रंजिश के कारण अब यह लोग धमकियां देने लगे। अब बेटे को जान से मारने के लिए घर का चक्कर लगा रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपी उसके बेटे की हत्या करना चाहते हैं। परिवार को जान का खतरा है। जसबीर कौर ने पुलिस कमिश्नर से मांग है कि उसके परिवार को सुरक्षित किया जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें