फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: -डीडब्ल्यूपीएस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राइसिटी सूरमा ने दो रन से दर्ज की रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीडब्ल्यूपीएस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राइसिटी सूरमा ने विल 2 विन बी टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। मैच में विल 2 विन बी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राइसिटी सूरमा ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से यथार्थ शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


गेंदबाजी में विल 2 विन बी टीम की ओर से नितिन और विवान राठौर ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विल 2 विन बी टीम 34 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नितिन कुमार ने 54 रन, विवान राठौर ने 32 रन और सरताज सिंह ने 23 रन बनाए।

ट्राइसिटी सूरमा की ओर से यथार्थ शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि पुलकित बजाज ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह ट्राइसिटी सूरमा ने दो रन से मुकाबला अपने नाम किया। शानदार शतकीय पारी और चार विकेट लेने के लिए यथार्थ शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें