फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, कालका के दंपती और बेटी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे और निश्चित रिटर्न का लालच देकर करीब 80 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कालका निवासी दंपती और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमित खेड़ा, उसकी पत्नी समदर्श खेड़ा और बेटी पारखी खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और अनियमित जमा योजनाओं से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पिंजौर निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच आरोपियों ने बीबीयू, ब्लॉक बस्टे और बीएफएक्स प्रो मोबाइल एप के माध्यम से निवेश के नाम पर लोगों से पैसे एकत्रित किए। आरोपियों ने निवेश पर अधिक मुनाफा और निश्चित रिटर्न देने का भरोसा दिलाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अलग-अलग समय पर आरोपियों के बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे भेजे। इसके अलावा करीब 80 लाख रुपये जमीन व अन्य संपत्ति बेचकर, बैंक से ऋण लेकर और परिचितों से उधार लेकर जुटाए। यह रकम उसने अलग-अलग किस्तों में नकद भी दी।
शुरुआत में मुनाफा देकर जीता विश्वास
शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में आरोपियों ने कुछ मुनाफा दिया, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ गया और वे लगातार पैसे निवेश करते रहे। हालांकि, कुछ समय बाद आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। जब शिकायतकर्ता ने अपनी मूल रकम वापस मांगी तो आरोपी बहाने बनाने लगे और बाद में संपर्क करना भी बंद कर दिया। शिकायत की जांच एसीपी स्तर पर की गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें