फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 21 को पुलिस शहीदी दिवस पर अमर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा पुलिस द्वारा 21 अक्तूबर को राज्यस्तरीय पुलिस शहीदी दिवस बड़े सम्मान के साथ पुलिस लाइन पंचकूला में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान सुबह 8 बजे आयोजित होने वाले समारोह में हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्मृति परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन, एसीपी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को आमंत्रित किया गया है ताकि उनके योगदान को समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जा सके। पूरे प्रदेश में इस दिन ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन किया जाएगा और सभी जिलों की पुलिस लाइनों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

लद्दाख में भारतीय पुलिस दल पर चीनी सेना ने हमला किया था

इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में भारतीय पुलिस दल के उप-पुलिस अधीक्षक कर्म सिंह और उनके 20 सिपाहियों पर चीनी सेना ने हमला किया था जिसमें 10 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस और बलिदान की स्मृति में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 21 अक्तूबर को भारतीय पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है और देशभर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को नमन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें