फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से शुरु हो जाएगा ट्रिब्यून फ्लाईओवर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रिब्यून चौक पर 184 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का काम जानकारी के अनुसार जनवरी 2020 से शुरु हो जाएगा। टेंडर इवेल्यूएशन कमेटी ने फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी है। इसके बाद फाइल को आखिरी मंजूरी केलिए केंद्र को भेजा जाएगा। हालांकि यह मात्र एक औपचारिकता है। इसके बाद कंपनी को काम अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए खोली गई तकनीकी बिड को मिले मंजूरी के बाद पिछले हफ्ते फाइनेंशियल बिड खोली गई। चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और मंत्रालय के अधिकारियों की हाल ही में हुई बैठक में फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी गई है। कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद माना जा रहा है कि अगले हफ्ते कंपनी को काम अलॉट कर दिया जाएगा और जनवरी से ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए काम शुरु हो जाएगा। गौरतलब है कि फ्लाईओवर की लंबाई को पहले 6.5 किलोमीटर रखा गया था लेकिन बाद में इसे घटाकर 1.6 किलोमीटर कर दिया। फ्लाईओवर की लंबाई कम हो जाने से बड़ी कंपनियां टेंडर लेने के लिए आगे नहीं आईं। पहली बार जिन चार कंपनियों ने टेंडर के लिए आवेदन किया था, वह फ्लाईओवर के नॉर्म्स पूरा नहीं नहीं कर रहीं थीं। इस वजह से प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने केंद्र के निर्देश पर ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए दोबारा टेंडर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें