फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में जमा करानी होगी विड की 25 फीसदी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस ने दो दिवसीय ई-ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल ग्राहकों की बोली को स्वीकार कर लिया है। आवासीय संपत्तियों के लिए बोली लगाने वाले ग्राहकों को मेल भेजकर खरीद मूल्य की 25 फीसदी रकम जमा कराने को कहा गया है। मेल में कहा गया है कि यह राशि 24 घंटे के भीतर जमा करा दी जाए।
विज्ञापन

बता दें कि 13 और 14 नवंबर को संपन्न हुई दो दिनों की नीलामी प्रक्रिया में सभी 11 फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियां बिक गईं। इससे एस्टेट आफिस को अच्छा मुनाफा हुआ। सेक्टर-33 में 1014 वर्ग गज का प्लाट अपने रिजर्व बेस प्राइस सात करोड़ से शुरू होकर 15 करोड़ रुपये में बिका, जो सबसे महंगी बोली रही। शुक्रवार को ऑफिस की ओर से बोली लगाने वाले सभी ग्राहकों को बोली स्वीकार करने की जानकारी दी गई है। साथ ही मेल या अन्य कम्यूनिकेशन के माध्यमों से यह सूचना भी दी गई है कि वह 24 घंटे के भीतर बोली की 25 फीसदी की राशि जमा करा दें। एस्टेट ऑफिसर मनीष लोहान ने बताया कि 25 फीसदी राशि जमा कराने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें