ट्रिब्यून चौक पर 140 करोड़ से 2.5 किलोमीटर लंबे बनने वाले फ्लाईओवर के लिए प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने दोबारा टेंडर निकाले हैं। फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनियों को टेंडर के लिए 45 दिनों का समय दिया गया है। बताते चलें कि सिक्स लेन फ्लाईओवर केलिए प्रशासन ने नार्म्स में कुछ बदलाव के लिए केंद्र के प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र से प्रस्ताव खारिज होने केबाद इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने दोबारा टेंडर निकाला है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते 4 मार्च को ट्रिब्यून फ्लाईओवर का शिलान्यास किया था। इसके बाद प्रशासन की ओर टेंडर निकाले गए थे, लेकिन टेंडर खुले तो जिन कंपनियों ने अप्लाई किया था, वह नार्म्स पूरे नहीं कर रही थीं। इसके लिए विभाग की ओर से एमएचए को नार्म्स में बदलाव को लेकर फाइल भी भेजी थी, लेकिन केंद्र ने प्रशासन के अफसरों की उम्मीदों पर उस समय पानी फेर दिया, जब प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
इस संदर्भ में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया कि नार्म्स में छूट देने के प्रस्ताव को एमएचए ने खारिज कर दिया है। इस संदर्भ में चीफ इंजीनियर का कहना है कि ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। नार्म्स पूरा करने वाली कंपनियोें को ही टेंडर अलॉट किया जाएगा।
पहले इन कंपनियों ने किया था टेंडर
इंजीनियरिंग विभाग ने बीते मार्च महीने में ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए टेंडर जारी कर दिए थे। टेंडर पाने के लिए चार कंपनियों ने अप्लाई किया है। इसमें सिंगला बिल्डर्स, राम प्रकाश एंड संस, जेबी जॉइंट वेंचर और सिंघल बिल्डर्स शामिल हैं। जिन कंपनियों ने टेंडर अप्लाई किया है, वह कंपनियां ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के नार्म्स को पूरा नहीं करती हैं। केंद्र ने नार्म्स में छूट देने के प्रस्ताव को केंद्र ने खारिज कर दिया है।
इस वजह से दोबारा जारी हुए टेंडर
ट्रिब्यून चौक पर बनने वाला फ्लाईओवर सिक्सलेन का है, जबकि जिन कंपनियों ने टेंडर के लिए अप्लाई किया है, उनकी क्षमता फोरलेन की है। इसके अलावा कंपनियों के पैमाने मापने के अन्य कई पैरामीटर हैं, उन मानकों पर भी कंपनियां खरी नहीं उतर रहीं हैं। यही वजह है कि अब दोबारा टेंडर जारी किया जा रहा है।
ऐसे बनना है फ्लाईओेवर
ट्रिब्यून चौक पर 2.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 140 करोड़ की लागत से बनना है। बीते 3 मार्च को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस फ्लाईओवर को शिलान्यास किया था। इसके बाद टेंडर निकाले गए थे। फ्लाईओवर को सेक्टर 32, 29 राउंड अबाउट से 100 मीटर पहले शुरू करके ट्रिब्यून राउंड अबाउट से 650 मीटर आगे रेलवे अंडर बिज तक और रेलवे अंडर बिज से आगे शुरू कर हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से 600 मीटर आगे तक बनना है।