फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल सफल : छह फरवरी से सेक्टर-26/27 अंडरपास से गुजरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से ट्रैफिक जाम और हादसों की समस्या झेल रहे करीब 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

20-20 मीटर के दोनों स्पैन का ऊपरी हिस्सा तैयार

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर-26/27 डिवाइडिंग रोड के पास बना अंडरपास के ऊपरी हिस्से का ट्रायल हो चुका है। वीरवार और शुक्रवार को इसके ऊपर हाईवे को वाहनों की आवाजाही ट्रायल के ताैर पर शुरू की गई थी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे छह फरवरी को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। अंडरपास के 20-20 मीटर के दोनों स्पैन का ऊपरी हिस्सा तैयार है। अंडरपास का कुछ काम शेष बचा है जिसे जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 15 करोड़ रुपये खर्च किया है। इसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर है। यू टर्न के लिए साथ में पैडेशियन अंडरपास छह बाय तीन का है। इस अंडरपास के निर्माण से सेक्टर-25, 26, 27, 28 सहित आसपास के करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। इन सेक्टरों की ओर से आने वाली गाड़ियां जिन्हें आईटीबीपी और रामगढ़ की तरफ जाना है, वह सीधा अंडरपास से निकल जाएंगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे अंडरपास के जंक्शन के ऊपर से निकलेगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

अंडरपास की जरूरत क्यों पड़ी, 2024 में मिली थी मंजूरी
तीन वर्षों में इस जंक्शन पर दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 26 से अधिक लोग घायल हुए थे। अंडरपास की मांग को लेकर एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों को 20 से ज्यादा शिकायतें दी गई थीं। लोगों की समस्या को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाया जिसके बाद जनवरी 2024 में अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड का ट्रैफिक भी होगा आसान
जीरकपुर रिंग रोड का कार्य पूरा होने के बाद पीरमुछल्ला से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-25-26 होते हुए सेक्टर-26/27 अंडरपास से सीधे पंचकूला–यमुनानगर मार्ग पर निकल सकेगा। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी और घग्गर पार के सेक्टरों के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें