फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन : शाम चार बजे के बाद नहीं चलतीं बसें, लोग परेशान, लोगों का कहना है लांग रूट की बस नहीं चलने के कारण हो रही परेशानी, पंचकूला के जगह लोगों को जाना पड़ता है सेकटर-17 और 43 बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बसों का सफर पंचकूला में रोजाना शाम को चार बजे के बाद बंद हो जाता है। इस कारण लोगों केे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला के लोगों को लांग रूट की बस को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-17 और 43 बस स्टैंड जाना पड़ता है। इससे लोगों को अतिरिक्त जाम का सफर करना पड़ता है। यह हालात लोकल और लांग रूट दोनों की बसों में बना हुआ है।
विज्ञापन

पंचकूला बस स्टैंड सेक्टर-5 से शाम को चार बजे दिल्ली, रोहतक, पानीपत सहित सभी रूटों की बसें बंद हो जाती है। बस बंद होने के बाद लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद शाम को बस सर्विस ठीक नहीं की गई है। अभी तक बस में यात्रियों की संख्या भी कम है। यह भी एक कारण अधिकारी मानते हैं। इस कारण बस का संचालन नहीं हो रहा है। बसों की सवारी कम होने के कारण यह बस सर्विस शुरू नहीं की जा सकी है। इस कारण पंचकूला में 4 बजे के बाद दिल्ली, जालंधर, सहित सभी रूटों की बसों को पकड़ने सेक्टर-17 और 43 बस स्टैंड जाना पड़ रहा है।
इसे लेकर लोगों में नाराजगी बनी हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के प्रेसिडेंट केके जिंदल ने बताया कि बस सर्विस नहीं शुरू होने से लोग परेशान हैं। इसलिए रात को 8 बजे तक यह सर्विस दी जानी चाहिए जिससे कि लोगों केे जाम में बस स्टैंड में जाने का सफर का पैसा बचे। इस तरह के हालत में शहर के सभी सेक्टरों में यह हालात बने हुए हैं। वहीं सेक्टर -15 आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील वशिष्ठ ने बताया कि शहर में यात्रियों केे दिक्कत हो रही है। लोकल और लांग रूट की बसें रात नौ बजे तक चलनी चाहिए। बसों का संचालन ठीक होना चाहिए जिससे कि लोग आसानी से लोकल और लांग रूट पर सफर कर सकें।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद किया गया है। अगर यात्री मिलेंगे तो जल्द ही इस संचालन को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. विनेश कुमार, जीएम, सेक्टर-5 बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें