फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, डेढ़ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में प्लाट नंबर-43 के सामने लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आग करीब साढ़े पांच बजे लगी और सात बजे डेढ़ घंटे बाद बिजली वापस आई। औद्योगिक क्षेत्र में करीब साढ़े चार सौ फैक्टरी हैं। बिजली जाते ही क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने की यह घटना शार्ट-सर्किट की वजह से बताई जा रही है। इसकी वजह से स्ट्रीट लाइट्स और फैक्ट्रियों की बिजली गुल हो गई। वैसे, पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र के कई पोल ठीक नहीं होने की वजह से यहां अंधेरा पसरा रहता है। इस संबंध में कई बार उद्यमियों ने शिकायत भी की है। बिजली निगम को इस संबंध में जानकारी दी गई। यह ट्रांसफार्मर करीब सात बजे ठीक हो सका और सात बजकर आठ मिनट पर बिजली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें