फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हक में भूख हड़ताल

विज्ञापन
खिलौना ट्रैक्टर पर किसानों के समर्थन में बैठा बच्चा। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत के वकीलों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सेक्टर-17 प्लाजा में एक दिवसीय भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

एक्टू के सदस्य कमलजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करना निंदनीय है। उन्होंने शनिवार को मोहाली और लुधियाना के 25 नौजवानों को गिरफ्तार करने पर पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नौजवान लंगर के बर्तन लेने जा रहे थे, जिस दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार का रवैया भी देश के लिए सही नहीं है। इतने दिन से संघर्ष कर रहे किसानों की ओर सरकार की प्रतिक्रिया नकारात्मक है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी उठाई। इस मौके पर एडवोकेट विपिन, जीएस वालिया, मनदीप सिंह और एचएस बाट व अन्य लोग शामिल रहे।

मध्यमार्ग पर स्थित मटका चौक के पास किसानों का समर्थन करते लोग।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें