चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को एक पीसीएस, दो तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार का सरकार ने ट्रांसफर किया। 2018 बैच के पीसीएस चरणजीत सिंह जोकि पायल के एसडीएम पद पर कार्यरत थे, उन्हें सरकार ने पटियाला स्थित पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव पद का कार्यभार सौंपा है।
इस संबंधी पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। मानसा में तैनात तहसीलदार परवीन कुमार सिंगला को मुनक, अबोहर में तैनात तहसीलदार सुखबीर कौर को मानसा और अबोहर में तैनात नायब तहसीलदार जसकरण सिंह को अबोहर के तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।