फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जुलाई माह में अब 43 फीसदी हुई कम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कुछ जगहों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही। बावजूद इसके अधिकतम तापमान औसत से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह पठानकोट में सबसे अधिक 38.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मानसून अभी तक कमजोर रहा है। यही कारण है कि जुलाई माह में अब तक 43 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि वीरवार को भी प्रदेश कुछ एरिया में हल्की बारिश की होगी, जिससे तापमान में गिरावट होने से इन एरिया में लोगों को कुछ राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन

अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को एसबीएस नगर के बलाचौर, बल्लोवाल, फाजिल्का और बठिंडा में बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में बलाचौर में 39.5 एमएम, बल्लोवाल में 44.2 एमएम, बठिंडा में 7.6 और पठानकोट में 0.2 एमएम बारिश हुई है।
बुधवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, जालंधर नूरमहल का 37.1 डिग्री, समराला का 38.3 डिग्री, पटियाला का 35.3 डिग्री, लुधियाना का 35.2 डिग्री और अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह बठिंडा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, फरीदकोट 26 और एसबीएस नगर बल्लोवाल का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें