फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 21 जून को आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 21 जून को आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में पहले दिन शिविर में करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शिविर में जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्रों एवं इच्छुक नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आरंभ प्रार्थना मंत्र के उच्चारण से हुआ। इसके बाद योग क्रियाओं जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्त, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमण्डुक, उष्ट्रासन, वक्रासन, मक्रासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्त, अर्धहलासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास करवाते हुए इन क्रियाओं के लाभों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें