फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस की पाठशाला में सिखाया यातायात नियमों का पाठ, आईटीआई बिटना में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। ट्रैफिक पुलिस सूरजपुर की टीम ने पुलिस की पाठशाला प्रोग्राम के माध्यम से आईटीआई बिटना सहित सीनियर सेकेंडरी स्कूल रज्जीपुर मे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें संस्थान के बच्चों को दो पहिया वाहन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट की अहमियत बारे जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान के दौरान यातायात नियमों की पालना करने के फायदे व उल्लंघन करने के नुकसान बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रबंधक अफसर सूरजपुर ने अपनी टीम को लेकर यातायात इशारों व रोड सेफ्टी नियमों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इसके अलावा टीम ने प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन बारे भी जानकारी दी। इस दौरान सभी बच्चों व स्टाफ ने ट्रैफिक पुलिस की टीम को आश्वस्त किया कि वे खुद तो यातायात नियमों का पालन करेंगे ही। साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को यातायात नियमों का पालन करवाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें