फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तुलसी दिवस से शुरू होगा साईं उत्सव, भव्य रहेगी सजावट और लाइटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नया साल 2025 के पहले दिन विशाल साईं उत्सव के मद्देनजर पंचकूला में भव्य आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के पीछे बाबा का गुणगान किया जाएगा। 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के साथ समारोह का आगाज होगा। इस उत्सव के मद्देनजर शहर में भव्य लाइटिंग और भजन लोगों को एक शानदार अनुभूति देंगे। हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर सेक्टर-5 तक झंडे और लाइटिंग देखने योग्य होगी। स्वागत गेट को भी पहली बार लाइटों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

यह आयोजन शिरडी साईं सेवा समाज रजिस्टर्ड पंचकूला की तरफ से किया जा रहा है। सेक्टर-10 के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में प्रबंधक अनिल थापर ने बताया कि इस बार 25 दिसंबर से जनता के लिए मनमोहक झांकियां लगाई जा रही हैं। सेक्टर-5 में यह झांकियां दिखाई जाएंगी। इसमें भगवान शिव की जटाओं से निकलती गंगा, श्री कृष्ण का गोपियों संग अठखेलियां करना, श्री साईं बाबा का शानदार दरबार और अन्य झांकियां पहली बार देखने को मिलेंगी। 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक यह झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे।
रोजाना किया जाएगा खिचड़ी का वितरण
प्रबंधक अनिल थापर ने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक रोजाना बाबा की खिचड़ी का प्रसाद लोगों में वितरित किया जाएगा। रोजाना 6 से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पंजाबी, हरियाणवी, हिमाचली, उत्तराखंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 25 दिसंबर को पंजाब का पाइप बैंड, 26 दिसंबर को ब्रास बैंड, 27 दिसंबर को पंजाबी गिद्दा टीम, 28 दिसंबर को उत्तराखंड की टीम, 29 दिसंबर को पंजाबी विरसा, 30 दिसंबर को साईं की पाठशाला के स्लम बच्चे तीन घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 31 दिसंबर को लाइव बैंड और 1 जनवरी 2025 को बॉलीवुड के गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

18 वर्ष से मनाया जा रहा साई उत्सव
अनिल थापर ने बताया कि 18 वर्ष से 1 जनवरी को साईं उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस महाउत्सव में 25 दिसंबर को तुलसी वितरण होगा। इसमें हजारों तुलसी के पौधे लोगों को वितरित किए जाएंगे। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग प्रकार की झांकियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस के अतिरिक्त निजी सुरक्षा कर्मी भी अपनी सेवाएं देंगे। अनिल थापर ने बताया कि इस आयोजन में लगभग एक लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार बाबा का गुणगान करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गीता का ज्ञान भी लोगों को दिया जाएगा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें