फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लौटाया युवक का खोया मोबाइल, पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी एएसआई सुग्रीव ने सड़क पर मिला मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी एसएचओ अभिषेक के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के परवाणू निवासी युवक किसी काम से कालका आया था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया, जो एएसआई सुग्रीव को मिला।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने मोबाइल सुरक्षित रखकर उसके मालिक की पहचान की और संपर्क कर फोन लौटा दिया। मोबाइल वापस मिलने पर युवक ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मी का आभार जताया। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने एएसआई सुग्रीव की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें