फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-20 अनाज मंडी के स्टोर में लगी आग, पुराना फर्नीचर और सामान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार शाम एक स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर में पुराना फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था, जिसने आग की चपेट में आकर नुकसान उठाया। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे स्टोर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचक आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से इसे आसपास फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, स्टोर में रखे पुराने फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें