फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छात्रों को नशे से दूर रहने और यातायात के नियमों के बारे में ट्रैफिक पुलिस ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मढ़ावाला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के अंतर्गत स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


सूरजपुर यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की कम आयु के किसी भी छात्र को वाहन नहीं चलाना चाहिए। सभी विद्यार्थी यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर स्टूडेंट पुलिस कोर की टीम ने छात्रों को ट्रैफिक चिन्हों, सड़क पार करने के सही तरीकों, सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें