फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बेल के बावजूद युवक को पुलिस ने अवैध हिरासत में लेकर की मारपीट, कोर्ट ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर पुलिस द्वारा एक युवक को अदालत से जमानत मिलने के बाद दोबारा अवैध रूप से हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 26 जून को प्रवेश शर्मा (18) को एक केस में हिरासत में लिया और 27 जून को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस रिमांड को खारिज कर आरोपी को नियमित जमानत दी और अगली सुनवाई 27 अगस्त तय की। इसके बावजूद पिंजौर पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी को थाने बुलाया और 24 घंटे से अधिक समय तक गैरकानूनी हिरासत में रखा।
विज्ञापन

वकील दीपांशु बंसल के अनुसार प्रवेश के साथ थाने में अमानवीय व्यवहार किया गया, उसे पानी में डुबोया गया और पैरों में डंडे मारे गए। इस पर कोर्ट ने तुरंत संज्ञान लिया और पंचकूला के सीएमओ को तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर मेडिकल करवाने के आदेश दिए। मेडिकल रिपोर्ट में चार चोटों की पुष्टि हुई। कोर्ट ने पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध करार कर आरोपी को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी के पिता रामदत्त शर्मा ने कहा कि उनका परिवार साधारण है और पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर यह बर्बरता की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें