फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक कंट्रोलर चोरी, सेक्टर-4/5 चौक की लाइटें कई दिनों से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों का बढ़ा खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने पीएमडीए को भेजा रिमाइंडर शहर में नई स्मार्ट सिग्नल प्रणाली की तैयारी
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने मरम्मत के लिए पीएमडीए को भेजा रिमाइंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4/5 चौक पर ट्रैफिक लाइट का कंट्रोलर चोरी होने के कारण सिग्नल कई दिनों से बंद पड़े हैं। व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें बंद रहने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए पीएमडीए को पत्र भेजने के साथ दो दिन पहले रिमाइंडर भी जारी किया है।
ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-4/5 चौक की ट्रैफिक लाइट को जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सेक्टर-5 स्थित हैफेड चौक और एमडीसी में नाडा साहिब रोड (कोहनी साहिब गुरुद्वारा के सामने) पर भी नई ट्रैफिक लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएमडीए की ओर से शहर की पुरानी ट्रैफिक लाइटों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सिग्नल प्रणाली से बदला जाएगा। नई ट्रैफिक लाइटों में चार से पांच घंटे का बैटरी बैकअप उपलब्ध होगा, जिससे बिजली कटौती के दौरान भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है ताकि चौराहे पर दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें