फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-खेड़ावाली सड़क निर्माण के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए हाउसिंग बोर्ड कालका से लेकर खेड़ावाली तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। आगामी दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है ताकि काम बिना किसी बाधा के तेजी से पूरा हो सके। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को पहले से सचेत करते हुए सुरक्षित व सुचारू आवागमन के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालका, टगरा, भारतनगर, माजरा मेहताब से पपलोहा होकर खेड़ावाली तक सड़क निर्माण कार्य के चलते 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यातायात आंशिक रूप से बाधित रहेगा। इस अवधि में भारी वाहनों के प्रवेश व आवाजाही पर विशेष नियंत्रण रहेगा और उन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्ग ही अपनाने होंगे।

कालका से पपलोहा-खेड़ावाली की ओर जाने वाले भारी वाहन पिंजौर होकर चरणीया मार्ग से गुजरें। वहीं खेड़ावाली से कालका की दिशा में आने वाले भारी वाहन चरणीया-किरतपुर होकर पिंजौर व कालका की ओर आएं। साथ ही अन्य छोटे वाहन चालकों से भी अनुरोध है कि वे इस मार्ग का अनावश्यक उपयोग न करें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें