फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध कब्जे, लावारिस पशु और जाम से जूझ रहे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 मार्केट में बढ़ती परेशानी, विधायक से मिले दुकानदार, मिला आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 मार्केट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन से मिला और मार्केट की बढ़ती समस्याओं को उनके सामने रखा। एसोसिएशन के प्रधान की अगुवाई में हुई बैठक में दुकानदारों ने अवैध कब्जे, सार्वजनिक शौचालयों की कमी, लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या, सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी चुनौतियों का जिक्र किया।
प्रधान ने बताया कि अवैध कब्जों के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है और नगर निगम तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को भी इन समस्याओं के चलते असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विधायक चंद्रमोहन ने दुकानदारों की बात ध्यान से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सेक्टर-15 मार्केट की सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुकेश मल्होत्रा, राजेश गुप्ता, संजीव मनचंदा, नरेंद्र आहूजा, संजीव पुरी, कुलदीप वशिष्ठ, अश्वनी मित्तल, विशाल तलवार, अनिल मेहता और चीमा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें