पंचकूला। देह व्यापार के धंधे के आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला ने तफ्तीश कर तीन फरवरी 2021 को आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय गर्ग निवासी शिकराय जिला दौसा राजस्थान हाल माया गार्डन जीरकपुर पंजाब के रूप में की गई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त पंचकूला विजय कुमार नेहरा, निरीक्षक अमन कुमार क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला और उनकी टीम ने पंचकूला में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था। इसके तहत पुलिस थाना सेक्टर-5 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से चार महिला विदेशी थीं। इस धंधे को चलाने वाले संलिप्त आरोपी फरार चल रहे थे।