एनफोर्समेंट ब्यूरो की कार्रवाई, टांगरी पुल पर पकड़ा गया अवैध खनन मटीरियल
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एनफोर्समेंट ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रायपुररानी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को इंपाउंड कर लिया। यह कार्रवाई 25 जनवरी को टांगरी पुल के पास की गई, जहां अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था।
एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम ने मौके पर छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन मटीरियल भरा हुआ पाया। जांच में यह वाहन सीधे ग्राम पंचायत रायपुररानी से जुड़ा पाया गया, जिससे पंचायत की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। एनफोर्समेंट ब्यूरो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।