फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नारायणगढ़ से पंचकूला-डेरा ब्यास के लिए नई बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को मिली बड़ी राहत, यात्रा हुई सस्ती, सुरक्षित और आसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणगढ़–रायपुररानी से बरवाला तक सुबह 5:50 बजे और पंचकूला–चंडीगढ़ होते हुए डेरा ब्यास के लिए सुबह 7 बजे नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा से अब श्रद्धालुओं को निजी साधनों या महंगे वाहनों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी।
नई बस सेवा नारायणगढ़ से चलकर पंचकूला और चंडीगढ़ होते हुए डेरा ब्यास पहुंचेगी, जिससे रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों के यात्रियों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और प्रशासन व संबंधित विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम सुखदेव सिंह, पंचकूला डिपो ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें