फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 14 दिन बाद कालका से टॉय ट्रेन शुरू, प्रकृति का नजारा लेते सैकड़ों सैलानी शिमला रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। विश्व धरोहर में शुमार कालका-शिमला रेल खंड पर 14 दिन बाद शुक्रवार से कालका से शिमला तक पहले की भांति टॉय ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इससे पहले पुल की मरम्मत के कारण ट्रेनें कालका से तारा देवी तक ही चलाई जा रही थी। बच्चों की छुट्टियों ओर मैदानी इलाको में पड़ रही गर्मी के चलते सैकड़ों सैलानी शिमला का कूच कर रहे हैं। शुक्रवार को भी 11:55 बजे कालका से चलने वाली हिमालयन क्वीन में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जो सैलानी ट्रेन के सफर से वंचित रह रहे हैं, वह टैक्सी के माध्यम से शिमला की ओर रवाना होते दिखाई दिए। कालका रेलवे स्टेशन से अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सभी पांच टॉय ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन






वीरवार को हुआ था ट्रायल, मरम्मत पुल से पहले इंजन उतारा गया
जतोग-समरहिल रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या-800 की मरम्मत के चलते 30 मई से 12 जून तक कालका रेलवे स्टेशन से तारादेवी तक ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। वीरवार को तकनीकी विंग ने लाइन को सही करार दिया था। पहले मरम्मत किए गए पुल से इंजन को गुजारा गया, जिसके बाद बोगियां जोड़कर ट्रायल पूरा किया गया।
विज्ञापन





ये टॉय ट्रेने चल रही हैं कालका-शिमला रूट पर

- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:30 बजे

- शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे

- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे

- हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे

- हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें