बरवाला। इनेलो पार्टी में महिला संगठन में विस्तार के लिए पार्टी का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन 16 जून को नगर निगम पंचकूला के वार्ड नं 20 के गांव अलीपुर के गुरदास फॉर्म हाउस में शाम को 3 बजे होगा। इस सम्मेलन की तैयारी के लिए इनेलो महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी ने अलीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस मौके पर इनेलो के पंचकूला हलका के अध्यक्ष गुरदास सिंह, किसान सेल के जिला अध्यक्ष जयकिशन शर्मा, रोहित कुमार, सुनीता, गुरपाल सिंह, जग्गा आदि भी मौजूद थे।