फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुड्डू पंडित की 87 रन की आतिशी पारी से टॉप गन्स ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्रिकेट मुकाबले में टॉप गन्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएचएलसी को पांच विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएचएलसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। टीम की ओर से यशवर्धन गोयल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की पारी खेली। तेजपाल ने 33 और गुरप्रीत ने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

गेंदबाजी में टॉप गन्स की ओर से बलराम और गुरसिमरन सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉप गन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो गुड्डू पंडित रहे, जिन्होंने 87 रन की शानदार पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं मुकुल ठाकुर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

पीएचएलसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए इनु और अभिमन्यु बिश्नोई ने दो-दो विकेट हासिल किए। मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए मुकुल ठाकुर और गुड्डू पंडित को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें