पंचकूला। अंबाला रेंज के आईजी व सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 13 अगस्त को सेक्टर -5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले राज्यस्तरीय नशामुक्त अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने नशामुक्त अभियान कार्यक्रम के सफल आयोजन का पंचकूला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया।
इसके बाद एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नशे को छोड़कर अपने जीवन में सुधार किया है, उन लोगों को भी कार्यक्रम में आगे लेकर आएं ताकि वे अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर सकें। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय नशामुक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुख्यातिथि के रूप में आना प्रस्तावित है। इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, एसीपी सुरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला खेल अधिकारी नील कमल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।