फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रंकन ड्राइव : 37 दिन में 762 चालान, 86 वाहन इंपाउंड

Tue, 09 Dec 2025 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर से दिसंबर के पहले हफ्ते तक लगातार अभियान
विज्ञापन

पुलिस बोली, सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर सख्ती शुरू कर दी है। ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत 37 दिनों में 762 चालान काटे गए जबकि 86 वाहन इंपाउंड किए गए। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वालों पर अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नवंबर माह में की गई नाकेबंदी के दौरान 581 चालान किए गए और 63 वाहन जब्त किए गए। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भी अभियान समान सख्ती के साथ जारी रहा, जिसमें 171 चालान किए गए और 23 वाहन इंपाउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि दूसरों की जान को खतरे में डालने जैसा गंभीर कर्म है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें