पंचकूला। पंचकूला जिले में भारी वर्षा के चलते 5 सितंबर को अवकाश रहेगा। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन मोनिका गुप्ता ने बताया कि सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, काॅलेज, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थान, खेल स्टेडियम व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। उपायुक्त ने बताया कि इस आदेश की अवहेलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।