मोरनी। क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अनुसार आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 33 केवी मोरनी लाइन तथा 11 केवी ग्रामीण बढ़ौना, एपी समलेहडी, एपी त्रिलोकपुर, एपी खेड़ी और मानकटबरा फीडरों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान बढ़ौना कला, बढ़ौना खुर्द, टिबी माजरा, समलेहडी, हरयोली, कानडरवाला, खेड़ी और हरिपुर गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान संयम बनाए रखें और विभाग को सहयोग करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।