फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ज़िला प्रशासन कराएगा जालंधर प्रीमियर लीग

Sun, 17 Aug 2025 09:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। नशा विरोधी अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत जिला प्रशासन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जालंधर प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर 28 अगस्त को होगी। इस बारे में डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जालंधर प्रीमियर लीग के दौरान वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रीमियर लीग से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाए।
डीसी ने बताया कि लीग की शुरुआत क्रिकेट मैचों से होगी, जो जिला स्तर पर स्कूलों व क्रिकेट अकादमियों की अंडर-19 टीमों के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर अंडर-19 और अंडर-25 आयु वर्ग के लिए जूडो, बास्केटबॉल, खो-खो में स्कूलों/कॉलेजों की प्रतियोगिताएं होंगी।डीसी डा. अग्रवाल ने कहा कि जिला स्तर पर कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-17, हैंडबॉल अंडर-17 और हॉकी अंडर-17 आयु वर्ग के स्कूलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें पुरुषों की 100, 400, 1500 व 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉर्टपुट और भाला फेंक की प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार महिलाओं की 100, 400, 800 व 3000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, शॉर्टपुट व भाला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं अंडर-19 और अंडर-25 वर्ग में ब्लॉक और जिला दोनों स्तरों पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें कॉलेज के छात्र और क्लब भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि जालंधर प्रीमियर लीग के लिए एंट्रीयां 18 अगस्त तक ली जाएंगी और ड्रा 22 अगस्त को निकाला जाएगा। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर बराड़, सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकीलन आर, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी सुरजीत लाल आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें