फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा चौकस: पंचकूला के नौ बॉर्डर पर बंकरों में जवान तैनात, मोहाली में हमले के बाद बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 11 May 2022 02:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)

सार

कमिश्नर ऑफ पुलिस के आदेश पर शहर में भी चेकिंग अभियान चला। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमले के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में बनाया गया बंकर। पंचकूला-जीरकपुर बॉर्डर पर बंकर बनाने के लिए मिट्टी डालते कर्मचारी। मौलीजागरां-पंचकूला बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन चालक से पूछताछ करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-78 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर सोमवार देर शाम रॉकेट चलित ग्रेनेड से हमले के मद्देनजर पंचकूला शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नौ बॉर्डर पर बंकर का निर्माण कर जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके तैनात कर दिया गया है। बार्डर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर में के अंदर नाके लगाकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी शहर की सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है। कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. हनीफ कुरैशी ने निर्देश दिए हैं कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

सीपी कुरैशी ने बताया कि हमले के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम को भी अलर्ट कर दिया है। पुलिस की टीमें सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच कर रही हैं। उन्होंने जिले के थाना प्रभारियों और नाका इंचार्ज समेत पेट्रोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा को लेकर सजग रहें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या कोई व्यक्ति दिखाई दे तो सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन


नाकों पर रही पुलिस की तैनाती 
शहर के बॉडर पर अधिकतर पुलिस बल तैनात दिखा। सेक्टर-17 स्थित विजिलेंस नाके पर हथियार से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहे। हाउसिंग बोर्ड पंचकूला की सीमा में प्रवेश करने वाले नाके पर जवान तैनात नहीं दिखे। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-दो के चंडीगढ़ और पंचकूला नाके पर जवान बीट बॉक्स के अंदर बैठे दिखे। 

रेत-बजरी की बोरियां और मिट्टी से बनाया बंकर 
दिल्ली-अंबाला और जीरकपुर की ओर से आते हुए फ्लाईओवर के नीचे उतरते ही स्लिप रोड से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में अंदर जाने वाली पहली सड़क के एंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां बंकर बनवाया गया है। बंकर के पीछे हथियारों से लैस पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। दिल्ली-अंबाला और पंजाब की ओर से यह भी पंचकूला का एक अहम एंट्री प्वाइंट है। 
 

मोहाली में खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट चलित ग्रेनेड से हुए हमले के बाद से शहर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर जवानों को तैनात किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यदि कोई खामी सामने आएगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -डॉ. हनीफ कुरैशी, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें