फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोडिज का ऑडिशन देने पहुंचे तीन हजार युवा, सुबह से लाइन में लगे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में रोडीज डबल क्रॉस ऑडिशन की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को रोडिज के 20वें सीजन के ऑडिशन देने के लिए तीन हजार के करीब युवा इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचे। ऑडिशन लेने के लिए रणविजय के होस्ट और गैंग लीडर्स प्रिंस, नेहा, रिया और नए गैंग लीडर एल्विश यादव उपस्थित थे। होस्ट रणविजय और गैंग लीडर्स प्रिंस, नेहा, रिया और एल्विश ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ऑडिशन की शुरुआत की।
विज्ञापन

वहां तीन हजार से अधिक रोडीज बनने के इच्छुक लोग इस सीजन के लिए शॉर्टलिस्ट होने आए थे। ऑडिशन देने के लिए युवा सुबह से ही इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंच गए थे। ऑडिटोरियम के अंदर और बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा था। एल्विश यादव रोडीज के 20वें सीजन के लिए फैंस में जिस तरह की दीवानगी देखी वह अद्भुत थी। रणविजय सिंह ने बताया कि रोडीज सीजन 20 को लेकर वे लोग काफी उत्सुक हैं। नेहा धूपिया पहले भी रोडीज में रह चुकी हैं। प्रिंस नरूला विनर रह चुके हैं। इस सीजन में प्रिंस, नेहा और एल्विश यादव के साथ होस्ट करना बेहतरीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें