फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अलग पंडाल में केबिन में बैठेंगे दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री, 13 पॉइंट पर होगी तीन चरणों में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर 16 मुख्यमंत्रियों के लिए अगल से बनाया पंडाल बनाया गया है। यहां एक हजार से ज्यादा वीवीआईपी और वीआईपी की भी बैठने की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्रियों के लिए केबिन बनाए जा रहे हैं। 16 अक्तूबर की रात तक तैयारी पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्रियों के बैठने के लिए सोफे लगवा दिए गए हैं। मेला ग्राउंड में वीवीआईपी और वीआईपी के बैठने का खास इंतजाम किया जा रहा है। यहां मोरनी की ड्रोन दीदी अंबिका सहित तमाम लोगों को बुलाया गया है।
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की गाइडलाइंस के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। शालीमार मॉल समेत ग्राउंड को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। हरियाणा आर्म्स पुलिस की चार टीमें पूरे पंडाल के आसपास तैनात तक दी गई हैं। प्रत्येक टीम में 80 मुलाजिम हैं। सुरक्षा के के मद्देनजर 13 चेक पॉइंट आठ महिलाओं और पांच पुरुषों के लिए बनाए गए हैं। इन सभी पॉइंटों पर दो से तीन चरणों में जांच होगी। आसपास की 100 से ज्यादा झुग्गियों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 एंबुलेंस रहेंगे तैनात
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक मनीष बंसल ने बताया कि 16 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सभी एंबुलेंस हाईवे पर उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा अस्पताल का चयन, सेफ हाउस का चयन भी कर लिया गया है। पीजीआई चंडीगढ़, पीजीआई रोहतक, कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज को भी सूचित कर दिया गया है। उनके स्पेशलिस्ट वहां पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। प्राइवेट अस्पतालों को भी बेड्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से सफाई के अतिरिक्त शपथ ग्रहण समारोह के आसपास अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। 25 से अधिक अस्थाई शौचालय जगह-जगह उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें