फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देर रात कार रोक तीन लुटेरों ने बरसाईं लाठियां, 200 मीटर तक पीछा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की सड़कों पर अब देर रात निकलना अपनी जान जोखिम में डालना है। इसलिए संभलकर निकलें, क्योंकि पुलिस से बेखौफ चोर-लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह राहगीरों को लूटने की मंशा से उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। सोमवार की रात भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें इंडस्टि्रयल एरिया में अमरटैक्स के सामने परशुराम चौक के पास से गुजर रही एक कार पर तीन अज्ञात हमलावरों ने लाठियों से जानलेवा हमला कर चालक को लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन

इससे चालक ने कार दौड़ा ली, लेकिन हमलावरों ने कार का पीछा किया और फिर दिखाई नहीं दिए। कार चालक ने डायल-112 पर सूचना दी। सेक्टर-20 चौकी से पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में कार चालक प्रवीन तोमर ने बताया कि वह सोमवार रात तीन बजकर बीस मिनट पर अपने इंडस्टि्रयल एरिया में अमर उजाला के दफ्तर से सेक्टर-15 में घर जा रहे थे।
जब वह अमरटैक्स के सामने परशुराम चौक के पास पहुंचे तो उनके सामने रॉन्ग साइड से एक एक्टिवा पर सवार तीन युवक हाथों में लाठियां लिए हुए रुके और इनमें से दो युवकों ने एक्टिवा से उतरकर उनको लूटने की मंशा से कार पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले से कार का फ्रंट का शीशा टूट गया और वह बहुत घबरा गए।
विज्ञापन

प्रवीन तोमर ने बताया कि उन्होंने अपनी कार दौड़ाई तो तीनों ने एक्टिवा से करीब 200 मीटर तक उनका पीछा किया और इसके बाद रास्ते से गायब हो गए। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है और न ही अभी कोई सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें