पंचकूला। सेक्टर-19 के सार्वजनिक पार्क में मंगलवार को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें एसआई सचिन ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टम या केवाईसी कॉल, फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और लॉटरी जैसे मामलों में ठगी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसके साथ ही एसआई सचिन ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि समाज को सुरक्षित और सतर्क बनाया जा सके।