फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक पर तीन ने किया जानलेवा हमला, मोबाइल छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव हरयोली में एक युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार साहिल पुत्र गुरमीत निवासी गांव हरयोली ने थाना रायपुररानी में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 जून को सुबह साढ़े 9 बजे जब वह अपने गांव की सड़कों पर घूमते हुए अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक साहिल का मोबाइल छीनने के लिए हाथापाई करने लगा। साहिल ने उसको पकड़ लिया तो बाकी के दो युवक आए और साहिल पर हमला कर दिया। उन्होंने साहिल के सिर में पंच मारे और कड़े से वार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

साहिल ने उनसे भिड़ते हुए अपना मोबाइल वापस छीन लिया। उसकी सूचना पर साहिल के ताऊ का बेटा धर्मवीर सिंह और मनीष मौके पर पहुंचे और उन्होंने हमलावरों में एक युवक को दबोच लिया। तभी बाकी के दोनों हमलावर बाइक पर भाग गए। साहिल को सीएचसी रायपुररानी ले जाया गया। यहां से उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-6 रैफर कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में घायल साहिल ने दो हमलावरों के नाम अमन निवासी अन्टाला और सूरज निवासी छज्जूमाजरा बताए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल साहिल पर हमला करने वाले तीन हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी के दो हमलावरों की तलाश जारी है -आईओ, एसआई प्रताप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें