फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका पहुंचे तीन पैनोरमिक कोच, अब तक संख्या हुई दस

विज्ञापन
कालका पहुंची पैनोरमिक कोच। संवाद 
विज्ञापन
कालका। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से तीन पैनोरमिक कोच कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। इन कोचों को क्रेन की सहायता से उतारा गया। तीन नए कोच आने के बाद अब कालका रेलवे स्टेशन पर पैनोरमिक कोचों की संख्या दस हो गई है। रेलवे स्टेशन से अधिकारियों ने बताया कि आरसीएफ कपूरथला से अभी करीब 30 ओर कोच बनकर आएंगे
विज्ञापन


यहां यह भी बता दें कि पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन के ट्रायल लगातार जारी हैं। रेलवे विभाग विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला मार्ग पर जल्द पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन सैलानियों के लिए चलाना चाहता है। पिछले महीने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के महाप्रबंधक एसएस मिश्रा भी कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
उनकी मौजूदगी में धर्मपुर से कालका रेलवे स्टेशन तक पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन का ट्रायल किया गया था। जिस ट्रेन का ट्रायल किया गया था उसमें लोको सहित कुल छह पैनोरमिक कोच लगे हुए थे। इसमें एक फर्स्ट एसी चेयरकार, दो एसी चेयरकार तथा तीन जरनल कोच थे। वहीं शुक्रवार को कालका रेलेवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम विनोद भाटिया ने भी पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन के तकनीकी टेस्ट किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें