फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माइनिंग से जुड़े तीन लोगों की करोड़ों की संपत्ति अटैच

Thu, 23 Oct 2025 09:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। माइनिंग माफिया से जुड़े नसीब चंद, पंकज व बलजिंद्र सिंह उर्फ अमन की करोड़ों की संपत्ति को उपमंडल रजिस्ट्रार ने अटैच कर दिया है। ईडी ने उक्त तीनों की करोड़ों की भूमि को अटैच करने के आदेश दिए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों के छह मोवाइल और दो कंप्यूटर भी जब्त किए जा चुके हैं। अटैच की गई जमीन खेड़ा कल्मोट, भलाण व हर्षा बेला इत्यादि ग्रामीण क्षेत्रों में है।
विज्ञापन

एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर इंफोर्समेंट जालंधर की ओर से एक पत्र उपमंडल रजिस्ट्रार नंगल, गढ़शंकर व नुरपुरबेदी को 17 अक्तबूर को जारी किया गया था। उक्त पत्र की एक कॉपी उन्हें भी दी गई थी जिसमें लिखा था कि मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 5(1) के तहत नसीव चंद, पंकज व बलजिंद्र सिंह उर्फ अमन लगभग चार करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच किया जाए इसमें कृषि योग्य जमीन, माइनिंग की जमीन व कुछ भूमि पर बिल्डिंग भी बनी हुई है। उक्त संपत्ति को इसलिए अटैच किया गया ताकि उक्त लोग उस जमीन को बेच ना सके। उक्त पत्र के आधार पर उक्त जमीन को अटैच कर दिया गया है। इसकी जानकारी ईडी को भेजी जा चुकी है। जमाबंदी में भी दर्ज किया जा चुका है। सचिन पाठक ने बताया कि तीनों लोगों के छह मोवाइल व दो लैपटॉप पहले ही ईडी जब्त कर चुकी है। अटैच की गई जमीन का कुछ हिस्सा भलाण, हर्षाबेला, नानग्रां, खेड़ा कल्मोट, भलड़ी, नूपपुर बेदीव प्लाटा इत्यादि क्षेत्रों में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें