चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सोमवार को तीन आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। बदले गए तीन आईपीएस अधिकारियों में सिमरत कौर को एसपी पीबीआई एंड सिक्योरिटी पटियाला से बदल कर एसपी हेडक्वार्टर एंड सिक्योरिटी पटियाला लगाते हुए जिला नोडल अफसर महिला एवं बाल मामले पटियाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नवनीत सिंह को एसपी हेडक्वार्टर पटियाला से बदलकर एसपी एसपीयू पंजाब लगाया गया है। वहीं, अब तक एसपी एसपीयू पंजाब का पद संभाल रहे अंकुर गुप्ता को बदलकर एसपी हेडक्वार्टर रोपड़ तैनात किया गया है।
पीपीएस अधिकारियों में एसपी आपरेशन नवांशहर अनिल कुमार को बदलकर एसपी इनवेस्टिगेशन खन्ना, मनप्रीत सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन खन्ना से बदलकर एसपी एसपीयू पंजाब और मुकेश कुमार को एसपी पीबीआई, संगठित अपराध व नारकोटिक्स खन्ना से बदलकर एसपी एसपीयू पंजाब लगाया गया है।